फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के बहाने किशोरी को शामली में बेचा

Sat, 23 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के रांची क्षेत्र से किशोरी को नौकरी दिलाने के बहाने शामली में लाकर बेच दिया गया। किशोरी ने देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। किसी तरह बंधनमुक्त होकर वह शामली से बस द्वारा बड़ौत पहुंची।
विज्ञापन


यहां बस स्टैंड पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने दिल्ली में रह रहे किशोरी के भाई को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार को दोपहर के समय बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी पर एक किशोरी पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह थाना पालमदिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दो दिन पूर्व उसे एक युवक नौकरी का झांसा देकर अपने साथ शामली ले आया। आरोप है कि युवक ने उसे शामली के किसी गांव में रुपये लेकर व्यक्ति को सौंप दिया।
विज्ञापन


उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की गई। उसने देह व्यापार में धकेले जाने की कोशिश करने का भी आरोप है। शुक्रवार तड़के वह किसी तरह वहां से बंधनमुक्त होकर निकल आई। शामली से बस में सवार होकर बड़ौत में बस स्टैंड पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बताई।

पुलिस किशोरी को कोतवाली ले आई और दिल्ली में रह रहे उसके भाई को दूरभाष पर सूचना दी। देर रात तक किशोरी का भाई उसका भाई बड़ौत नहीं पहुंचा था। एसएसआई राजपाल सिंह का कहना है कि किशोरी के भाई के आने पर ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सीपी सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। कोतवाली पुलिस से मामले की जानकारी ली है। किशोरी के भाई के आने की अभी जानकारी नहीं है। 

बड़ौत की किशोरी से दिल्ली में गैंगरेप
बागपत। बड़ौत थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति का कहना है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का युवक पिछले कई माह से परेशान कर रहा था। आरोपी ने अपने मोबाइल में उसकी बेटी के फोटो खींच लिए थे। आरोपी फोटो को अश्लील बनाकर नेट पर डालने की धमकी दे रहा था।

आरोपी उसकी बेटी को ब्लैकमेल करते हुए 13 जुलाई को अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर ले गया। 16 जुलाई को किशोरी बरामद हुई। उसने जानकारी दी की आरोपी उसे दिल्ली ले गए थे। वहां पर उसके साथ तीनों ने गैंगरेप किया। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। एएसपी का कहना है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराएं जाएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें