फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बहन-भाई से लूटपाट 

Tue, 24 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
बागपत में सोमवार को दिन दहाड़े रंछाड-मांगरौली मार्ग पर तीन सशस्त्र बदमाशों ने बाइक पर जा रहे भाई-बहन से तमंचों के बल पर लूटपाट की। बदमाश पीड़ितों से हजारों की नगदी, बाइक और सोने के कुंडल लूट ले गए।
विज्ञापन

सेामवार को प्रवीण पुत्र प्रेमपाल निवासी आदमपुर केनरा बैंक में कर्मचारी है। बाइक से अपनी बहन सोनिया पत्नी अशोक को मीरपुर छोड़ने जा रहा था। जब वह रंछाड-मांगरौली गांव के बीच पहुंचा तो तीन सशस्त्र बदमाश खेत से निकले और तमंचों के बल पर उन्हें रोक कर तीन हजार रुपये की नगदी, सोनिया के कानों के सोने के कुंडल और बाइक लूटकर तमंचे लहराकर भाग निकले। इसकी सूचना उन्होंने 100 नंबर गाड़ी को दी। सूचना पर बिनौली पुलिस और 100 नंबर गाड़ी मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इस संबंध में प्रेमपाल ने बिनौली थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।

महंत से हजारों की नकदी और मोबाइल लूटा 
दोघट। बेगमाबाद गढ़ी और मांगरौली मार्ग पर बनी वाले बाबा कुटी सांकरौद के महंत के साथ हुई लूटपाट की वारदात में पुलिस ने चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन

सांकरौद कुटी के महंत प्रवीण योग निवासी बसी ने बताया 19 जनवरी को वे बामनौली गांव में किसी कार्य से आए हुए थे। शाम के समय बामनौली से बेगमाबाद गढ़ी के लिए पैदल जा रहे थे। जब वे मांगरौली मार्ग से चले तो रास्ते में खड़े चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर उन्हें रोक लिया और उनसे पांच हजार रुपये की नगदी और मोबाइल लूट लिए।

विरोध करने पर उनकी तमंचों की बटों से पिटाई कर घायल कर दिया। इस संबंध में उन्होंने उसी दिन दोघट थाने पर दो युवकों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की और पुलिस तीन दिन से इस घटना को दबाए हुए है। घटना को तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से उनके भक्तों में आक्रोश व्याप्त है। महंत ने कहा इस संबंध में वे अपने भक्तों संग एसपी बागपत से मिलेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। इस संबंध में दोघट थाने के एसएसआई यशपाल सिंह ने बात की तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें