फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर में युवक पर झोंका फायर 

Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आदमपुर निवासी घायल युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। दोघट क्षेत्र के आदमपुर निवासी रोहित पुत्र चरण सिंह का कहना है कि वह तीन फरवरी को सुबह दौड़ करने के बाद घर पर आकर सो गया था। सुबह करीब छह बजे पड़ोस के ही कुछ लोग जबरदस्ती घर में घुस गए। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह से पिटाई की।
विज्ञापन


उसके दो दांत टूट गए और आंख पर भी चोट लगी। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की नियत से उस पर फायर झोंका। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के अन्य लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। आरोपी उसको व उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पीड़ित काफी भयभीत हैं। पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित ने थाना पुलिस पर कार्रवाई करने के नाम पर उससे पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया।

मेरठ के बदमाश पेट्रोल पंप लूट में रहे शामिल 
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली के साथ मेरठ के अपराधी इस वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।  
विज्ञापन

  बागपत-मेरठ रोड पर कस्बा टटीरी में स्थित पेट्रोल पंप पर पिछले माह बाइक सवार बदमाशों ने मैनेजर और सेल्समैन से गन प्वाइंट पर हजारों रुपये की लूट की थी। पुलिस की जांच में सामने आया था कि वारदात को हिस्ट्रीशीटर जोगेंद्र बली ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस बड़ौत क्षेत्र के खड़ख़ड़ी गांव के एक बदमाश को जेल भेज चुकी है तथा राहुल उर्फ चोटी निवासी बली ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि इस वारदात में मेरठ के बदमाश भी शामिल रहे हैं। पुलिस जोगेंद्र के साथ-साथ मेरठ के बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। सीओ (क्राइम) श्वेताभ पांडेय का कहना है कि जोगेंद्र बली के साथ मेरठ के बदमाश इस घटना में रहे है। उनकी गिरफ्तारी के लिए मेरठ और अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें