फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं 

Sat, 11 Mar 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
घायल दिनेश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में छपरौली चुंगी के पास जलजीत नगर में बैठे युवक पर दो तमंचेधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई। जान बचाकर भागते समय उसके हाथ और पैर में दो गोलियां लगी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

  ली लगने से घायल दिनेश पुत्र रामपाल निरौजपुर गांव निवासी है। वह शनिवार की शाम अपने दोस्त से मिलने जलजीत नगर में मिलने गया था और वहां बैठा हुआ था। इसी दौरान दो तमंचेधारी युवक आए और उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसके हाथ में लगी और वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान वह अपनी बाइक लेकर भागने लगा, तो उस पर फिर फायरिंग शुरू कर दी। उसे एक गोली पैर में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां भी हमलावरों ने उसका पीछा किया और वहां मौजूद चिकित्सकों की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस बल पहुंचने पर वे वहां से भाग निकले। घायल को मेरठ रेफर किया गया है। अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने कहा कि यह घटना कच्ची शराब बेचने को लेकर हुई है। दोनों शराब तस्कर बताए गए हैं। 

दो मनचलों और हत्यारोपी को जेल भेजा  
छपरौली। पुलिस ने दो छेड़छाड़ के आरोपी व एक मर्डर के केस मे वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कसबे में दो दिन पहले कसबे का युवक पड़ोसी के घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ किया।
विज्ञापन

 किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक अन्य घटना में जागोस में भी छेड़छाड़ के आरोपी साहिद पर आरोप है कि उसने दूसरे के घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र के सिनौली गांव का मिट्टू पुत्र विनोद गत वर्ष दर्ज मुकदमे में वारंटी था। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में कसबे के नितिन, जागोस के साहिद के साथ साथ  सिनौली गांव के एक  वारंटी मिटटू पुत्र विनोद का चालान कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें