फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! 70 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का आरोप, युवक की जमकर धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा

Tue, 08 Oct 2019 02:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पर भेजा। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 70 वर्षीय महिला सोमवार की शाम गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर टहल रही थी। टहलते हुए गांव से थोड़ा दूर निकल गई। आरोप है कि एक युवक यमुना की तरफ से आया और उसने वृद्ध महिला को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। 

यह भी पढ़ें: मौलवी ने गिरफ्तारी के बाद कबूला जुर्म, तंत्र- मंत्र के बहाने महिला पुलिसकर्मी से किया था दुष्कर्म
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के साथ एक अज्ञात युवक भी था, जो भाग निकला। पुलिस ने वृद्धा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


वहीं थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि मामले की जांच की रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें