फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी रुकवाई, बालिग होने पर होगी शादी 

Sat, 11 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रोशनगढ़ में नाबालिक की शादी रूकवाते बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बालैनी के रोशनगढ़ गांव में नाबालिग लड़के की रविवार को होने जा रही शादी को बाल कल्याण समिति ने रुकवा दिया। बाद में इस मामले में पंचायत हुई। पंचों ने बालिग होने के बाद शादी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बालैनी क्षेत्र के गांव रोशनगढ़ के 15 वर्षीय युवक का डौला गांव की लड़की से रिश्ता तय हुआ। रविवार को उनकी शादी होने जा रही थी। नाबालिग बच्चों की शादी होने की जानकारी बाल कल्याण समिति को मिली। इस बारे में डीएम को बताया। उनके निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शशि वार्ष्णेय ने जांच की तो मामला सहीं पाया। शुक्रवार को विधि परिवीक्षा अधिकारी ममता शर्मा और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव यादव, सदस्य डॉ. कुलदीप कुमार मौचे पर पहुंचे। उन्होंने शादी रुकवा दी और नाबालिग बच्चों की शादी होने से क्या-क्या नुकसान होता है, इसकी पूरी जानकारी दी। बाद में गांव में पंचायत हुई। इसमें तय हुआ बेटा - बेटी के बालिग होने के बाद ही शादी कराई जाएगी। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक चोर
पिलाना। हबीबपुर नंगला निवासी सोनू ने बताया कि उसकी दादी बीमार चल रही है। शुक्रवार शाम उनकी अचानक हालत बिगड़ गई थी। वह अपनी दादी को बाइक पर लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में गया था। इस दौरान किसी ने अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी कर ली। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो दो युवक बाइक को ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने चोरों को काफी तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


बाइक पर घूमता संदिग्ध युवक पकड़ा 
बागपत। शहर में बाइक पर घूमते हुए युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। माना जा रहा है कि आरोपी चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था। आरोपी दोघट क्षेत्र के एक गांव का है। उसने पूछताछ में बताया कि वह एक भट्ठे से चार हजार रुपये में बाइक खरीदकर लाया है। आरोपी बाइक के कागज नहीं दिखा पाया। कोतवाली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

साधु पर हमले के आरोपियों पर एफआईआर 
बागपत। शहर के यमुना घाट पर रहने वाले साधु जमनानाथ को 7 फरवरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया था। उनके साथ मारपीट की गई थी। आरोपियों ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दी थी। इस मामले में उनकी तहरीर पर कोतवाली में आरोपी  मंजूरा और सुकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें