फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर डकैती डाली

Thu, 01 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
बदमाशों ने परिवार के इन्हीं लोगों को बंधक बनाकर डाली थी डकैती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाश मंगलवार की रात में बड़ागांव रेलवे फाटक के पास एक घर में घुसे और परिजनों को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात एवं कीमती कपड़े लूटकर ले गए। वारदात के बाद बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


बड़ागांव रेलवे फाटक के समीप रहने वाले प्रमोद पुत्र लख्मी चंद के मकान में मंगलवार की रात में करीब दो बजे शिव मंदिर की ओर से दीवार पर सीढ़ी लगाकर नकाबपोश पांच बदमाश घुसे।

मकान में सो रहे प्रमोद, उसकी पत्नी कुसुम, पुत्र दीपक, गौरव और अंकित के तमंचे सटा दिए और हाथ पैर बांधकर एक कमरे में डाल दिया। इसके बाद एक बदमाश तमंचे लेकर उनके पास खड़ा रहा। अन्य बदमाश घर से सामान  बटोरने में जुट गए।
विज्ञापन


बदमाश घर से  70 हजार रुपये नगद, दो जोड़ी कुंडल, पैरों की चुकटी, चांदी की सैंपल, सोने का एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, कीमती कपड़े, तीन मोबाइल आदि सामान लूट कर ले गए। बदमाशों के जाते जाते शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने हाथ पैर खोले और शोर मचाया। पीड़ितों का शोर सुनकर आस पास के पड़ोसी जागे। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे पीड़ित प्रमोद पड़ोसियों और परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की सूचना देकर पांच बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें