फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतीपुरा में दो भाइयों के मकान में डाका

Sat, 24 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
केतीपुरा मोहल्ले में डकैती के बाद घटना की जानकारी देते पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सशस्त्र आठ बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात में पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ला में दो भाई सईद अहमद और फरीद के मकान में डकैती डाली। बदमाश परिजनों को बंधक बनाकर 65 हजार रुपये नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान लूटकर ले गए। पुलिस अफसर वारदात को संदिग्ध मान रहे हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित सईद अहमद ने बताया कस्बे में बृहस्पतिवार की रात में एक परिवार में मौत हो गई थी। वह उसमें शामिल होने के बाद रात करीब सवा बजे  घर लौट रहा था। अपने मकान की गली के पास पहुंचा तो नकाबपोश चार बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। थोड़ा आगे चलने पर चार बदमाश और मिले। वे भी साथ-साथ चलने लगे।

बदमाशों ने जबरदस्ती उससे ही मकान के दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगवाई। इसके बाद बदमाश मकान में घुस गए। बदमाशों ने उसके परिवार को बंधक बनाया। तरह-तरह की धमकी देते हुए पूरे मकान को खंगाला। बदमाश मकान से 25 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाश मकान की छत के रास्ते से उसके भाई फरीद के घर में पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर भी बदमाशों ने फरीद और उसके बच्चों को बंधक बनाया। उनके मकान से 40 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान लूटकर ले गए। जाते समय बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वारदात की सूचना गश्त कर रही पुलिस को दी गई।

घंटों बदमाशों की पुलिस के साथ मिल कर तलाश की गई, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बाद में उसने कोतवाली में वारदात की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा वारदात संदिग्ध है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसी के आधार पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


पड़ोस के मकान में छुपे थे बदमाश 
बागपत। पीड़ित परिजनों ने कहा  बदमाश पहले से ही पड़ोस के एक खाली मकान में छुपे थे। बदमाशों को उनके मकान के बारे में पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें