फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने करोड़ों ठगे

Sat, 24 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
हेवा गांव के लोगों ने कहा गांव के ही प्रॉपर्टी डीलर ने बेटों और दामाद के साथ मिलकर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपये ठगे हैं। आरोपियों ने रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। उन्होंने एएसपी से शिकायत की। 
विज्ञापन


पीड़ित लोगों ने कहा गांव के एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों और हरियाणा निवासी अपने दामाद के साथ मिलकर 2009 में शामली के कांधला के अलावा बड़ौत और बिजरौल में प्रॉपर्टी का काम शुरू किया था। आरोपियों ने 2009 -10 में उनको प्रॉपर्टी में साझेदारी कर लाभ कमाने का आश्वासन दिया।

आरोपियों ने गांव के देशपाल से 25 लाख रुपये, रामपाल से 20 लाख रुपये, सुधीर कुमार से 16 लाख, देवेंद्र से 15 लाख, अरविंद से 12 लाख, ब्रह्म सिंह से साढ़े छह लाख, सूबे सिंह और जयवीर से 5-5 लाख, सत्यवीर सिंह से चार लाख, राजवीर, महक सिंह, बिल्लू और शिवकुमार से 2-2 लाख, प्रमोद से डेढ़ लाख, सत्यवीर से एक लाख रुपये लिए थे। 
विज्ञापन


जनवरी 2016 में उधार दिए रुपये और लाभ की रकम वापस मांगी तो आरोपी एक-दो दिन में रुपये देने का आश्वासन देता रहा। इसके बाद आरोपी गांव से चले गए। उन्होंने शुक्रवार को एसपी दफ्तर में पहुंचकर एएसपी से शिकायत की। इस मौके पर जसवीर, सुधीर, देशपाल, रामपाल, ब्रह्म सिंह, प्रमोद, सत्यवीर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें