ड़ौत में घी फैक्ट्री में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बड़ौत। पुलिस ने बावली रोड स्थित स्टैंडर्ड ट्रेनिंग फैट घी बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो उस पर लाइसेंस मिला और उन्होंने घी के दो नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए लखनऊ भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट को सूचना मिली बावली रोड पर एक फैक्ट्री में मिलावटी देसी घी बन रहा है। इस सूचना के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर शुभम और उसके पिता मुकेश कुमार को हिरासत में लेकर इसकी सूचना पुलिक से उच्चाधिकारियों को दी ।
जिला स्तरीय अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सिंह को टीम के साथ वहां भेजा। उन्होंने वहां पर निर्मित माल रेपर समेत अन्य सामानों की चेकिंग की। वहां पर मधुशुभ, तिरंगा, राजधानी, वृंदावन आदि नाम से इंटीरेस्टी, वेजीटेबिल फैट बनाया जा रहा है। लाइसेंस मांगे जाने पर उन्होंने इसके निर्माण का लाइसेंस भी दिखाया जो ठीक था।
उन्होंने बताया काफी जांच पड़ताल के बाद उन्होंने फैक्ट्री से वेजीटेबिल और ऑयल के दो अलग-अलग नमूने लिए, इन्हें लखनऊ जांच के लिए भेजा जाएगा। दूसरी तरफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया अभी फैकट्री मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की धारा नहीं बनती है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर ही आगे कार्रवाई होगी।