फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा केस में आठ पुलिसवालों के बयान दर्ज

Mon, 09 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के सांकरौद गांव की खाप पंचायत के बहुचर्चित मामले में दलित युवक रवि को डोडा में जेल भेजने के केस की जांच कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामशरण सिंह, आठ पुलिस वालों के बयान दर्ज कर चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक जेल भेजने के आरोपी दारोगा अमन सिंह के बयान नहीं लिए है।
विज्ञापन


रवि के पिता धर्मपाल सिंह ने मेरठ जोन के आईजी से शिकायत की थी कि उसका बेटा रवि, मई माह में गांव की जाट बिरादरी की युवती को लेकर फरार हो गया था। उसने खुद फोन करके दिल्ली में उन्हें पुलिस से पकड़वाया था। कुछ दिन बाद वे दोनों दोबारा फरार हो गए थे।

उस समय भी उसने मेरठ के मेडिकल थाना पुलिस को खुद फोन करके उन्हें पकड़वाया। लेकिन मेडिकल थाना पुलिस ने युवक और युवती को खेकड़ा पुलिस को सौंप दिया था। खेकड़ा पुलिस ने युवती के बगैर कोर्ट में बयान दर्ज कराए ही युवती के परिजनों को सौंप दिया था और रवि के पास डोडा दर्शाते हुए उसे जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


आईजी ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। उनके आदेश पर केस की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। केस के विवेचक आठ पुलिस वालों के बयान ले चुके हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो अधिकतर पुलिसवालों ने बताया कि जिस समय मेरठ से रवि को लाया गया था, उस समय उसके पास डोडा नहीं था। अब यह जांच का विषय है कि रवि के पास खेकड़ा थाना में डोडा कहां से आया? पुलिस हर बिंदू की जांच कर रही है।

केस के विवेचक क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामशरण सिंह का कहना है कि इस मामले में आठ पुलिसवालों के बयान दर्ज हो चुके है। इनमें वे पुलिसवाले शामिल है जो रवि और युवती को मेरठ मेडिकल थाना से लेकर आए थे। इसके अलावा खेकड़ा थाना के कार्यालय के पुलिसवाले भी शामिल है।

मेडिकल थाना के जिस दारोगा ने युवक-युवती को खेकड़ा पुलिस के सुपुदर्गी किया था, उसे बयान के लिए नोटिस भेजा गया है। उसके भी जल्द ही बयान दर्ज करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें