फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौरी टोल प्लाजा में पूर्व प्रधान की रायफल से हवाई फायरिंग!

Mon, 09 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाइवे नंबर टू के बड़ौरी टोल प्लाजा में शनिवार की रात पूर्व प्रधान की रायफल से फायरिंग हुई। फायरिंग करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके कार्रवाई की है। पुलिस ने पूर्व प्रधान के  खिलाफ अवैध रूप से रायफल देने की भी रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फायरिंग की बात को अफवाह बता रही है। जबकि खाली रायफल के खोखे भी मौके से मिले हैं।
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस पूर्व प्रधान वीरेंद्र कुमार निवासी चंदनपुर थाना कल्यानपुर का है। वह बाइक से कल्यानपुर निवासी अखिलेश सिंह के साथ शहर आए थे। यहां से वापस जाते समय रेवाड़ी के पास पूर्व प्रधान ने अपने साथी संग शराब पी।

इसके बाद पूर्व प्रधान का कोई पता नहीं चला। आरोप है कि अखिलेश शराब के नशे में टोल प्लाजा पहुंचा। हंगामा करके अखिलेश ने हवाई फायरिंग की। नशे में असलहा तानकर चारों तरफ घूम रहा था।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अखिलेश को गिरफ्तार किया है। एसओ अजय सेठ ने बताया कि खाली कारतूस चेक की गई थी लेकिन उसमें धुआं नहीं था। इससे फायरिंग की बात अफवाह रही है।
विज्ञापन


शस्त्रधारी पूर्व प्रधान के खिलाफ अपनी रायफल दूसरे को देने की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि अखिलेश पर रायफल के साथ पकड़े जाने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें