फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को घेरकर लगाई सवालों की झड़ी

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/अमीनगर सराय/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को सैडभर पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण गुस्से में थे। महिलाएं तमतमाई थी। पुलिस की जीप को गांव में घुसते देख युवाओं ने जगह जगह ट्रैक्टर ट्रालियां और बुग्गी अड़ाकर नाकेबंदी कर दी। महिलाओं ने पुलिस को घेरकर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


रविवार को गांव में जैसे ही सिंघावली पुलिस की जीप आने की खबर उड़ी। लोग घरों से निकल गए। युवाओं ने गांव की मुख्य सड़क पर जगह जगह अपनी बुग्गी और ट्रॉलियां अड़ाकर रास्ते रोक दिया। उन्हें लगा कि पुलिस गांव से ओर युवकों को उठाकर ले जाएगी।

आज पुलिस को गांव से जाने नहीं देंगे।  कई बुजुर्ग महिलाएं चिल्लाते ही घरों से निकली और तालाब के निकट जाकर पुलिस को घेर लिया। एक बुजुर्ग महिला ने वहां आए दारोगा पर सवाल दागा कि तुम्हारे पास हमारे बालकों के खिलाफ क्या सबूत है। पीड़ित पक्ष भी इस खुलासे को गलत बता रहा है तो फिर पुलिस अपनी जिद पर क्यों अड़ी है।
विज्ञापन


उसने चिल्लाकर कहा कि उनके गांव के बच्चे बेकसूर हैं, उन्हें छोड़ो। कुछ महिलाओं ने पुलिस कर्मियों से  कहा कि वो कसम खाकर बताएं कि उनके बच्चे कसूरवार हैं। उन्होंने कहा कि गांव के जवान बच्चों को जेल भेजकर उनका भविष्य चौपट कर दिया। महिलाओं के आगे पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आए। बाद में गाए में आए पुलिस अधिकारियों से गांव के गणमान्यों ने वार्ता की और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर एक घंटे बाद वह माने।

गाड़ी के आगे लेटी महिलाएं
अमीनगर सराय। महिलाएं इस दौरान पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गई। उन्होंने कहा कि जब तुम हमारे बच्चों को झूठे केस में फंसा रहे हो तो हमारे ऊपर से गाड़ी उतार दो। अफसरों ने उन्हें समझा-बुझाकर गाड़ी के आगे से हटाया।
q परिवार की महिलाएं हुई बेहोश ः बागपत। इस दौरान आरोपियों के परिवार की कई महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल   हो रहा था। वे बेहोश भी हो गई थी। लोगों ने किसी तरह उन्ह  दिलासा दिया।

 कसम खाओ सीओ साहब
अमीनगर सराय। हंगामे के दौरान एक महिला, गिलास में पानी लेकर पहुंची और सीओ से कहा कि कसम खाओ की निर्दोषों युवकों को जेल नहीं भेजोगे और उनकी पिटाई नहीं करोगे। सीओ ने आश्वासन किया कि कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा।

 सीबीआई जांच हो
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें बागपत पुलिस पर केस की निष्पक्ष जांच का भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि केस की सीबीआई जांच हो, तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें