फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मोनू जाट के साथी कपिल गुराना पर शिकंजा कसा

Tue, 04 Oct 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी मोनू जाट के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसके साथी कपिल गुराना पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने किसान लाल बहादुर की हत्या में शामिल रहे कपिल और शेखर को मुल्जिम बना लिया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन


  मेरठ के रोहटा निवासी मोनू जाट और कस्बा टीकरी निवासी नितिन शुक्रवार की रात में सोनीपत में पकड़े गए थे। बागपत के पुलिस अफसरों ने वहां पर जाकर उनसे पूछताछ की तो मोनू ने पुलिस के सामने अपने साथियों और ठिकानों के बारे में बता दिया था।

सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया मोनू गुराना गांव के पूर्व प्रधान कपिल के इशारों पर घटना को अंजाम दे रहा था। कपिल ही उसे असलाह और कारतूस उपलब्ध कराता था। यहां तक की टीकरी के किसान चौधरी लाल बहादुर सिंह की 24 सितंबर को हुई हत्या में कपिल मोनू के साथ था।
विज्ञापन

इस घटना में मोनू, नितिन के अलावा रोहटा का शेखर और गुराना का कपिल शामिल रहे है। इसलिए आरोपी कपिल और शेखर को केस का मुल्जिम बना लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा जो लोग मोनू की मद्द करते थे। उनकी भी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें