फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़ पर हुआ बवाल

Sat, 17 Sep 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
संघर्ष में घायल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुराना रोड गली नंबर सात में बृहस्पतिवार की रात लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में जमकर पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। इसमें दो महिला समेत 12 लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


गुराना रोड गली नंबर सात में विमश टीकरी वाले का मकान है। जिसमें पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले कुछ छात्र रहते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि छात्रों ने दूसरे संप्रदाय की एक लड़की से छेड़छाड़ की है। छात्र पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ को बेबुनियाद बताया। इसी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में पथराव होने के साथ जमकर लाठी-डंडे चले। इससे कालोनी में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक महिला समेत 12 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों में एक पक्ष के पंकज, अंकित, राहुल, सहेंद्र, राजीव निवासी नंगला कनवाड़ा थाना दोघट, जबकि दूसरे पक्ष से फरमान जाकिर, अखलाक, इलियास, लवी, शहिस्ता, शमीम है। मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। दोनो पक्ष समझौते के प्रयास कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें