फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पक्ष ने नामजदगी को सही बताया

Mon, 02 May 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के देवी चौक पर पंचायत करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। युवक फरीद की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार शाम मृतक के पक्ष में सर्व समाज के लोगों ने पंचायत कर कहा केस में नामजदगी बिल्कुल सहीं है। कुछ लोग शहर की फिजां बिगाड़ने के प्रयास में हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए सोमवार (आज) डीएम और एसपी से मिलेंगे। 
विज्ञापन


 शहर के यमुना रोड पर 27 अप्रैल की रात को युवक फरीद की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसको लेकर शहर में बवाल हुआ था। पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा गया था। मृतक के परिजनों ने दो कांस्टेबल रघुवीर और जितेंद्र के अलावा भाकियू नेता चमन            सिंह के बेटे (सोनू और मोनू ) और हितैष के खिलाफ रिपोर्ट         दर्ज कराई थी। पुलिस ने चार आरोपी कांस्टेबल रघुवीर, सोनू, मोनू और हितैष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक आरोपी कांस्टेबल फरार चल रहा है।    

    अब धीरे-धीरे यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक पक्ष के लोग पंचायत कर युवकों की नामजदगी को गलत बता रहे हैं। उनका आरोप है कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने साजिश के तहत आरोपी युवकों को केस में         फंसाया है। उधर, रविवार को शाम के समय दूसरे पक्ष की शहर के देवी चौक में पंचायत हुई। 
विज्ञापन


इसमें शामिल पालिका चेयरमैन राजूद्दीन ने कहा बैठक में निर्णय लिया फरीद की हत्या के आरोपी सिपाही रघुवीर की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाए। केस में किसी को भी साजिश के तहत नहीं फंसाया गया है। इस मामले को लेकर कुछ लोग शहर का माहौल बिगाड़ने के प्रयास में लगे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में सोमवार (आज) डीएम और एसपी से मिला जाएगा। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब कोकब हमीद, सतपाल मेंबर, सभासद हरि, सतीश गुप्ता, हाजी निजात, मा. अजहर, मा. असद, उमर दराज समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें