फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के पैसे मांगने पर दुकानदार पर ताना तमंचा

Tue, 28 Mar 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में पकड़े गये युवक को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के नेहरू मूर्ति स्थित बसंत स्वीट्स पर हजारों की कीमत का सामान खाने वाले युवकों से जब दुकानदार ने पैसे मांगे तो उस पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर बिना पैसे दिए चले गए। कुछ देर बाद ही एक युवक बाजार में दिखाई दिया तो दुकानदारों ने पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस चौकी ले गए। बाद में व्यापारियों के कहने पर पुलिस उसे पैदल ही कोतवाली तक लेकर गई ताकि अन्य दुकानदार भी आरोपी को देख लें।
विज्ञापन

बसंत स्वीट्स पर सोमवार को मालिक अतुल जैन बैठा था। तभी चार-पांच युवक आए और उन्होंने हजारों की कीमत का सामान खाने के लिए ले लिया। आरोप है कि इसके बाद जब उनसे पैसा मांगा गया तो उन्होंने तमंचा तान दिया। धमकी दी कि यदि पैसे मांगे तो गोली मार देंगे और वहां से चले गए।
करीब आधा घंटे बाद ही इन युवकों में से एक युवक बाजार में व्यापारियों को दिखाई दिया तो उन्होंने उसे आरोपी बताते हुए घेरकर पकड़ लिया। बाद में उसकी जमकर धुनाई की गई। दुकानदार उसे बाजार पुलिस चौकी ले गए। जब पुलिस उसे जिप्सी में कोतवाली ले जाने लगी तो व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इसे पैदल ही कोतवाली ले जाया जाए ताकि अन्य दुकानदार भी इसे अच्छी तरह पहचान लें। 
विज्ञापन

व्यापारियों का दबाव देखते हुए पुलिस उसे पैदल ही कोतवाली ले गई। पकड़ा गया युवक सोनू उर्फ छोटू पुत्र सलीम बड़ौत का रहने वाला बताया गया है। उससे एक तमंचा भी मिला है। इस संबध में अतुल जैन ने इस नामजद आरोपी के साथ ही अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें