फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए महिला को मार डाला

Sun, 06 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के मायकेवालों का आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को मार डाला। इस संबंध में मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मेरठ के किनौनी निवासी रमेशचंद ने कोतवाली में तहरीर देकर अवगत कराया है कि उसकी पुत्री रविता की पांच माह पूर्व मोनू पुत्र बीरसैन निवासी सिरसली के साथ शादी की थी। हाल में वह बिनौली रोड स्थित शिव विहार कालोनी बड़ौत में रहते थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे।

हाल में ससुराल वालों ने रविता से दो लाख रुपये घर से लाने को कहा कि मोनू को दुकान करानी है। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने रविता को फांसी लगाकर मार डाला। तहरीर में मृतका के पति, जेठ, देवर, सास को नामजद कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें