फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पहुंचे मुन्ना भाई

Tue, 15 Sep 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में लेखपाल भर्ती परीक्षा में पकड़े गए मुन्नाभाई और नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। उनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन

रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान हरियाणा के नीरज गौतम को बामनौली के सहदेव के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया था। नीरज हरियाणा के नकल माफिया गिरोह से जुड़ा है और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।

वहीं, बालमुंकदपुरी से पुलिस ने विक्षित उर्फ विक्की, अमित, कीर्ति को पकड़ा था, जबकि इनके दो साथी भाग निकले थे। इनके पास से पांच मोबाइल, लैपटॉप मिले थे।
विज्ञापन


 यह गिरोह एसएमएस के जरिए परीक्षा में नकल कराने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने सोमवार को सभी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अन्य साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें