फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू जाट की दहशत से सात बजे बंद हो जाता है बाजार

Tue, 27 Sep 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मोनू जाट का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। 50 हजार रुपये के इनामी मोनू जाट की कस्बा टीकरी के दुकानदारों में इतनी दहशत है कि शाम के सात बजे तक ही अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर पहुंच जाते हैं। इसके बाद रात को कोई बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता है। जबकि कस्बे में एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


  मोनू जाट उर्फ अमित रोहटा और नितिन ने 12 दिन में कस्बा टीकरी में किसान लाल बहादुर सिंह और युवक विवेक की हत्या कर कस्बे में दहशत पैदा कर दी है। अधिकांश लोग दिन ढलते ही अपने घरों में घुस जाते हैं। सात बजे तक बाजार बंद हो जाता है। एक व्यापारी तो पहले ही उसकी दहशत से कस्बे से पलायन कर चुका है। जब कि कस्बे में पुलिस और पीएसी तैनात है। 

पुलिस अफसर पीड़ित परिवार ही नहीं अन्य लोगों को भी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिला रहे हैं। साथ ही मोनू और नीतिन के पीछे एसटीएफ तक लगी है। इसके बाद भी लोगों के दिल से भय नहीं निकल रहा है। सूत्रों की माने तो रोहटा में तो मोनू ने शाम सात बजे तक बाजार बंद करने का ऐलान कर रखा है। 
विज्ञापन


उसकी दहशत से लोग सात बजे से पहले ही अपनी-अपनी दुकानें बंद कर देते हैं। सीओ (क्राइम) श्वेतांभ पांडेय ने कहा अपराधी मोनू और नितिन को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। कस्बे टीकरी में काफी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

जंगल में छिपता है मोनू जाट
बागपत। सूत्रों की माने तो मोनू रोहटा अधिकांश समय खेतों में रहता है। एक स्थान पर ज्यादा समय नहीं रुकता है। एक के बाद एक ठिकाना बदलता रहता है। 
बढ़ रही आपराधिक  घटना, रोष

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे और आसपास के क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे है। पुलिस उनका खुलासा करने में नकाब साबित हो रही है। 24 सितंबर की रात सुनील से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर स्कूटी और हजारों रुपये की नगदी लूटी। इसी रात कस्बे में मंदिर के पास सोनू की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से छह हजार रुपये चोरी हुए। इसको लेकर लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। 

दो जिलों की पुलिस लगी  

बागपत। 5मोनू जाट की तलाश में एसटीएफ के साथ मेरठ और बागपत की पुलिस लगी हुई है। आईजी ने जोनल क्राइम ब्रांच और मेरठ, बागपत की क्राइम भी लगाई हुई है। एसपी देहात खुद इस मामले में गंभीरता से लगे है। मोनू की तलाश में पुलिस फोर्स लगा रखी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें