फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन लुटेरे दबोचे

Wed, 28 Feb 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
एसपी कार्यालय पर पुलिस हिरासत में आरोपी युवक।। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच टीम ने दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में लूटे गए मोबाइल बरामद किए हैं। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। बदमाश मोबाइल का लॉक तोड़ आईएमईआई बदलकर फोन बेचते हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन


एसपी जयप्रकाश ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर गौरव पुत्र चंद्रपाल निवासी सुन्हेड़ा और इरफान पुत्र इलियास निवासी राशिद कॉलोनी बागपत को होलिका चौक के पास स्थित जनता मोबाइल की दुकान से लॉक तोड़कर आईएमईआई बदलते समय गिरफ्तार किया है। इनका साथी चांद पुत्र नवाब अली निवासी बास बेगम थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस फरार हो गया। 

उनके पास से लूटे गए सैमसंग, लिनोवो, एमआई, ओपो के 22 मोबाइल, एक मिरेकल बॉक्स, 3 सॉफ्टवेयर पैन ड्राइव, 2200 रुपये की नगदी बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मोबाइल लुटेरे हैं।
विज्ञापन


ये लूटे गए मोबाइल का आईएमईआई बदलकर उन्हें दूसरे राज्यों में बेचते हैं। इरफान बागपत में जनता मोबाइल सेंटर चलाता है। लूटे गए मोबाइल के आईएमईआई बदलने का काम यहीं पर किया जाता है। इस मामले में फरार बदमाश को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें