फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र सिंघावली अहीर में बेहोश मिला

Tue, 22 Mar 2016 08:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना। मेरठ के पुट्ठा गांव से रविवार को लापता हुआ बीए का छात्र सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला, लेकिन पुलिस पूछताछ में अपहरण का मामला फर्जी निकला। छात्र ने प्रेम प्रसंग के चलते अपने अपहरण का ड्रामा किया। खुद को सिंघावली अहीर थाने के पास खेत में बंधक बताया। सूचना पर पुलिस अफसर भी टेंशन में आ गए थे। पोल खुलने पर छात्र परिजनों के साथ अपने घर चला गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मेरठ के पुट्ठा गांव निवासी साजिद पुत्र हकीमुद्दीन  रविवार को सुबह के समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी टीपीनगर थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार को दोपहर उसने अपने परिजनों को फोन करके जानकारी दी कि उसे सिंघावली अहीर क्षेत्र गांव के जंगल में पेट्रोल पंप के पास बदमाशों ने बंधक बनाकर रखा है। बदमाश अब यहां से चले गए हैं। जल्दी आ जाओ। इसका पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस उसे तुरंत पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे। इसी दौरान उसके परिजन और गांव के अन्य लोग वहां पर पहुंच गए। उन्होंने       पुलिस को पूरी बातें बताई। बाद में परिजन शाहिद को अपने साथ लेकर चले गए। 
विज्ञापन

 सिंघावली अहीर थाना प्रभारी सुभाष चंद यादव का कहना है  छात्र का अपहरण नहीं हुआ था। वह प्रेम प्रसंग के चलते लोनी चला गया था। वहां पर उसका विवाद हो गया था। इसके चलते उसने अपने परिजनों के पास मैसेज और फोन करके अपहरण की झूठी जानकारी दी थी। उसने खुद ही अपनी कमीज से हाथ और पैर बांधे         थे। उल्लेखनीय है कि पिछले माह ढिकौली गांव के दिल्ली पुलिस        के सिपाही रविंद्र ढाका ने खुद          ही अपने अपहरण का ड्रामा      किया था। पुलिस ने अपहरण का नाटक करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें