फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मैजिक चालक की जान चली गई

Wed, 14 Sep 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे में रहने वाले मैजिक चालक रवि (22) की सोमवार की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  पुलिस हादसे में रवि की मौत होना मान रही है। दूसरी तरफ रिश्तेदार ने कहा पीट-पीट कर रवि की हत्या की गई है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रवि की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


बड़ौत क्षेत्र के बावली गांव निवासी रवि पुत्र देवेंद्र अविवाहित था। उसके पिता राजस्थान के जयपुर में  प्राइवेट नौकरी करते हैं। रवि अपनी बुआ मुन्नी देवी के पास छपरौली कस्बे में रहता था। वह मैजिक गाड़ी चलाता था। रवि के फुफेरे भाई अंकित ने बताया  रवि को चार-पांच दिन पहले सड़क हादसे में चोट लग गई थी। सोमवार सुबह रवि दवाई लेने के लिए मेरठ गया था। शाम करीब साढ़े आठ बजे उसके पास फोन आया, बताया रवि बेहोशी की हालत में कस्बे के बस स्टैंड पर पड़ा है। 

जानकारी मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे लेकर छपरौली अस्पताल गया। वहां के चिकित्सकों ने उसे बड़ौत के लिए रेफर किया। बड़ौत के प्राइवेट अस्पताल में रवि की उपचार के दौरान मौत हो गई। अंकित के मुताबिक उनको जानकारी मिली रवि की दो युवकों ने पीट-पीटकर हत्या की है।
विज्ञापन


इस बारे में छपरौली पुलिस को अवगत कराया,  लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। पुलिस ने रवि की सड़क पर गिरने से मौत होना दर्शा दिया। इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से होगी।  छपरौली थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने कहा रवि शराब पीता था। प्रथम जांच में रवि की मौत सड़क पर गिरने से हुई लग रही है। सहीं पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें