फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा में घर में घुसा तेंदुआ

Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
निरपुड़ा के एक ग्रामीण का दावा है कि बृहस्पतिवार रात उनके घर में तेंदुआ घुस गया। शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर तेंदुए के पीछे दौड़े तो वह भाग गया।
विज्ञापन


निरपुड़ा गांव निवासी कृष्णपाल ने बताया कि वह घर के आंगन में सोया था। रात करीब 12 बजे उनके मकान में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए को देख कृष्णपाल के होश उड़ गए, लेकिन किसी तरह हिम्मत करके उसने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने  तेंदुए को घेरकर पीछा किया। ग्रामीणों का कहना था कि अब तेंदुआ गांव तक पहुंच गया है। वह फिर से गांव में घुसने का प्रयास करेगा। गांव में ऐलान कराया गया कि रात के समय कोई भी घर के बाहर नहीं सोएगा। गांव में ग्रामीण पहरा देंगे। 
विज्ञापन


उधर, पुसार गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह किसान ओमकार व उसका बेटा खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान ईंख के एक खेत से तेंदुआ निकला और उनके सामने आकर खड़ा हो गया। तेंदुए को देखकर दोनों बाप-बेटे दहशतजदा हो गए और शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग लिए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें