फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

Sun, 04 Feb 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बिनौली रोड पर शनिवार रात करीब 11 बजे घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। इससे समारोह में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद किशोर के परिवार सहित अन्य लोगों में शोक छा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। उधर, गोली चलाने वाले शख्स की पहचान हो गई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने बताया कि शनिवार रात बिनौली बस अड्डा निवासी मोनू राठी के शादी समारोह में बारात की रवानगी से पहले घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सदस्य और समारोह में पहुंचे रिश्तेदार नाच-गा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे किसी शख्स ने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसकी गोली समारोह में मौजूद 15 वर्षीय किशोर अक्षय कुमार को जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अक्षय कुमार गांधी रोड निवासी रामनाथ का पुत्र था। किशोर की मौत होते ही समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। समारोह में मौजूद कई लोग वहां से चले गए।

इस बीच, कुछ लोगों ने पुलिस को हादसे के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और समारोह में मौजूद लोगों से जानकारी ली। यहां कुछ लोगों ने तमंचे से फायर करने वाले शख्स के बारे में बताया गया। पुलिस ने इस आरोपी की तलाश शुरू कर दी। देर रात पर आरोपी हाथ नहीं आया।
विज्ञापन


पहले हुए हादसों से भी नहीं लिया सबक
जिले में हर्ष फायरिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शादी समारोहों के दौरान की गई फायरिंग में जानें जा चुकी हैं। पिछले एक साल में ही बागपत कोतवाली क्षेत्र के डौला गांव में घुड़चढ़ी के समय ही फायरिंग के दौरान एक किशोर की मौत हो गई थी।
इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र में दो अन्य घटनाओं में किशोर और युवक अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं। इससे पहले भी ऐसी घटनाओं में जान खतरे में पड़ती रही है। इन हादसों के बावजूद सबक नहीं लिया गया।

शान दिखाने के चक्कर में हो रहे हादसे 
शादी समारोह में धूम धड़ाके की शान के नाम पर कुछ लोग लाइसेंसी और अवैध हथियारों से भी फायरिंग करते रहे हैं। इस दिखावे के चक्कर में ही अक्सर लोग होश खो देते हैं और किसी की जान की परवाह किए बिना ही फायरिंग कर बैठते हैं। हादसों के बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें