फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने भट्ठे के चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की

Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। पिलाना-दत्तनगर मार्ग पर स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार की रात में कार सवार बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर हजारों की नगदी और सामान लूटा। बाद में बदमाश धमकी देकर भाग गए। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन


 ढिकौली निवासी प्रमोद भट्ठे काचौकीदार है। उसने बताया वह रात करीब 12 बजे चारपाई पर लेटा था, तभी कार में सवार होकर चार पांच बदमाश पहुंचे और उसे तमंचे से आतंकित कर रस्सी से बांध दिया। तलाशी लेते समय आरोपियों ने उसकी जेब से पाँच हजार रुपये नगद निकाले।
इसके बाद भट्ठे के कमरों के ताले तोड़कर वहां पर रखी तीन बैट्री, सिलेंडर, पंखे और अन्य सामान लूटकर ले गए। 
उसने किसी तरह बंधक मुक्त होकर इसकी सूचना भट्ठा मालिक अजय ढाका को दी। अजय ढाका ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ  बालैनी थाने में तहरीर दी है। तीन महीने पहले भी इसी ईंट भट्ठे पर चोरी की वारदात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें