फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम रोमांस पर टोका तो छात्रा बोली- सर ने की छेड़खानी

Fri, 21 Oct 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
romance
विज्ञापन
प्रोफेसर साहब को कालेज के पार्क में चल रहे खुल्लम - खुल्ला रोमांस में टांग अड़ाना महंगा पड़ गया। प्रोफेसर ने शर्म - लिहाज का वास्ता देकर प्रेमी जोड़े से टोकाटाकी की तो छात्रा उल्टा प्रोफेसर पर विफर पड़ी। 
विज्ञापन


मौके पर स्टूडेंट्स जुटे तो छात्रा चीखने लगी कि प्रोफेसर ने ही उसके साथ छेड़खानी की है। छात्रा ने खुद को एक अफसर का रिश्तेदार बताते हुए प्रोफेसर साहब को अक्ल दुरुस्त करा देने की धमकी भी दे डाली। गनीमत रही कि  सरेआम चल रहे इस रोमांस के कई चश्मदीद भी थे।

पुलिस पहुंची और जोड़े को पकड़ लिया लेकिन हिदायत देकर छात्रा को मौके पर ही और उसके प्रेमी को थाने से छोड़ दिया गया। वाकया हिंदू पीजी कालेज का है। बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा गुरुवार को कालेज में फार्म जमा करने पहुंची थी।
विज्ञापन


बाबू ने दो घंटे बाद आने को कहा तो छात्रा कालेज कैंपस में बने पार्क में ही बैठ गई। उसके साथ एक लड़का भी था। थोड़ी देर बाद इस जोडे़ ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। स्टूडेंट्स और स्टाफ की नजर पड़ी तो बात प्राचार्य तक पहुंच गई। प्रिंसिपल के निर्देश पर कालेज स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जोड़े को पकड़ लिया।

पास में ही खड़ा छात्रा के प्रेमी का दोस्त भी पकड़ लिया गया। लेकिन पकड़े जाते ही छात्रा ने खुद को एक अफसर का रिश्तेदार बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उसके साथ छेड़खानी की है।

जिस पर प्रोफेसर के होश उड़ गए। बहरहाल पूछताछ में पकड़े गए लड़के ने बताया कि वह बदायूं के बजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर का रहने वाला है और दिल्ली रोड स्थित इंस्टीट्यूट में बीसीए का छात्र है। उसने भी खुद को एक अधिकारी का रिश्तेदार बताते हुए रौब गांठा। 

दूसरा लड़का असमोली थानाक्षेत्र के पैतिया माफी का रहने वाला है और हिंदू कालेज में ही बीएससी का छात्र है। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को हिदायत देकर कालेज में ही छोड़ दिया जबकि दोनों लड़कों को थाने ले आई। बाद में इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि कालेज की ओर से तहरीर नहीं मिलने पर दोनों लड़काें को भी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें