फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरी बहनों को गांव की बहू बनाकर रखने और निर्वस्त्र घुमाने की धमकी

Tue, 01 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दो चचेरी बहनों ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोप लगाया कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के कुछ युवकों ने उन्हें गांव की बहू बनाकर रखने का फरमान सुनाया है। इतना ही नहीं उन्हें निर्वस्त्र करके सड़कों पर घुमाने की भी धमकी दी। आरोपियों ने उन्हें घर से निकाल दिया है। एसपी से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित दोनों बहने अपने परिवार के साथ सोमवार सुबह एसपी दफ्तर पर पहुंची। बताया कि 28 अगस्त को वे पड़ोस के सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने के लिए गईं थीं। इस दौरान पड़ोस के तीन-चार युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके और उनके परिवार के साथ मारपीट की।

इसकी पुलिस से शिकायत की गई। सोमवार सुबह वे दोनों गली से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवकों ने दोबारा उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ इकट्ठे होकर पंचायत करके उन्हें फरमान सुनाया कि उन्हें गांव की बहू बनाकर रखेंगे।
विज्ञापन


गांव की सड़कों पर निर्वस्त्र करके घुमाने की भी धमकी दी और घर से निकाल दिया। इससे परिवार में दहशत है। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में एएसपी विद्या सागर मिश्र का कहना है कि मामला मामूली मारपीट का है। गांव में किसी तरह का फरमान नहीं सुनाया गया है। युवतियों द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है।

उधर, ग्राम प्रधान राकेश देवी के पति जगवीर चौधरी का कहना है कि गांव में कोई पंचायत नहीं हुई हैं, फरमान का तो सवाल ही नहीं है। यह गांव को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें