फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर बिटौरे में जलाई थी काला की लाश

Thu, 10 Aug 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
विज्ञापन
काला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किरठल गांव से करीब दो माह से लापता चल रहे युवक अमरपाल उर्फ काला (28) की गोली मारकर हत्या कर शव को बिटौरे में जलाया  था। पुलिस ने सिनौली गांव में मकान के सामने फायरिंग के आरोपी मांगेराम को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने मांगेराम की निशानदेही पर अमरपाल की ओढ़ापुर गांव के एक बिटौरे से जली हुई हड्डी बरामद कीं। उसने रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


 किरठल निवासी अमरपाल उर्फ काला 13 जून 2017 को गांव से लापता हो गया था। तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला। उसके पिता महिपाल सिंह ने रमाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस तभी से ही उसकी तलाश में लगी थी। फायरिंग करने के एक केस में पकड़े गए सिनौली गांव के मांगेराम से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अमरपाल की हत्या की वारदात का खुलासा हुआ। 

थाना रमाला के कार्यवाहक प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू के मुताबिक आरोपी मांगेराम ने बताया उसके बेटे बाबू की अमरपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछले साल हत्या कर शव को पेट्रोल से जला दिया था और हड्डियों को किरठल गांव के नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन



बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए उसने परिजनों और अन्य लोगों के साथ मिलकर अमरपाल की हत्या की और वारदात का किसी को पता न चले तो उसके शव को बिटौरे में जला दिया था। पुलिस के मुताबिक वारदात में मांगेराम, उसका बेटा गुड्डू, गौरव, प्रवीण, अंकित, मनोज, उर्फ मोनू और विशु शामिल रहे। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा लिया गया है।  

पहले गोली मारी, फिर शव को बिटौरे में जलाया  
रमाला। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अमरपाल को पहले शराब पिलाई। नशा में होने पर अमरपाल को गोली मारी। इसके बाद बिटौरे में उसको पेट्रोल और मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया।  

अमरपाल को अपने साथ ले गया था आरोपी विशु  
रमाला। पुलिस के मुताबिक अमरपाल का विशु रिश्तेदार है। मांगेराम के परिजनों से उसकी दोस्ती है। विशु को मांगेराम के परिजनों ने बाबू की हत्या करने के बारे में बताया। इसके बाद उसकी हत्या करने की योजना बनी। विशु बहाने से अमरपाल को मांगेराम के परिजनों के साथ ले गया था।  

ऐसे चला अमरपाल की हत्या का पता  
रमाला। पुलिस के मुताबिक सिनौली गांव में नीटू उर्फ अजय के मकान के सामने छह अगस्त की रात में फायरिंग हुई। अजय ने मांगेराम पर गोली चलाने का आरोप लगाकर छपरौली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मांगेराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अमरपाल की हत्या करना भी कबूल किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें