फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर को देख जेसीबी छोड़ भागे लोग

Wed, 15 Feb 2017 03:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अवैध खनन की सूचना के बाद बागपत के यमुना खादर में छापामार कार्रवाई करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। यमुना खादर से बालू के वाहन लाने के लिए फैजपुर निनाना और फैजुल्लापुर के खेतों में बनाए जा रहे रास्ते पर अफसरों ने सोमवार को छापामारी की। अफसरों को देखकर लोग जेसीबी को छोड़कर भाग गए। इसके अलावा नैथला के जंगल में मिट्टी खनन पर छापामारी की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


हरियाणा की सीमा मेें बालू खनन हो रहा है। वहां से रेत के वाहनों को निकालने के लिए फैजपुर-निनाना और फैजुल्लापुर के खेतों में रास्ता बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी अफसरों को मिली। एसडीएम मनोज कुमार और सीओ श्वेताभ पांडेय ने सोमवार को ुक्षेत्र में छापामारी की। अफसरों की गाड़ी देखकर रास्ते बना रहे लोग अपनी जेसीबी मशीन और अन्य सामान छोड़कर भाग गए। अफसरों ने बनाए रास्ते में गहरे-गहरे गड्ढे खुदवाए और पानी भरवा दिया।
इसके अलावा गुफा बाबा मंदिर के पास मिट्टी का खनन होने की सूचना पर अफसरों ने वहां पर भी छापामारी की। एसडीएम ने कहा रेत के वाहनों के लिए रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। न ही यहां से रेत के वाहन निकलने दिए जाएंगे। नैथला के खेतों में मिट्टी खनन की सूचना पर छापामारी की, लेकिन वहां खनन होता नहीं मिला। 
विज्ञापन


 अफसरों पर भी होगी कार्रवाई : डीएम  
बागपत। रेत के वाहनों को निकालने के लिए खेतों में रास्ता बनाने को लेकर डीएम ह्दय शंकर तिवारी बेहद गंभीर है। इस तरह रास्ता नहीं बनने दिया जाएगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो उनके खिलाफ तो कार्रवाई होगी। ही साथ ही क्षेत्रीय अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


रेत का भंडारण करने पर नोटिस भेजा 
बागपत। नैथला मोड़ के पास रेत का ढेर लगा है। एसडीएम मनोज कुमार ने का रेत का ढेर लगाने वाले को नोटिस  किया। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें