फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता एक्सप्रेस के आगे कूदा सिपाही

Sat, 04 Mar 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर से दिल्ली जा रही 4546 जनता एक्सप्रेस के आगे बड़का गांव के पास एक यूपी पुलिस के सिपाही ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया और बाद में उनके परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन


 बड़ौत के एक मोहल्ला निवासी युवक यूपी पुलिस का जवान है और हाल में वह इटावा जनपद में तैनात है। वह छुट्टी आया हुआ था। बताया गया कि वह आर्थिक रूप से परेशान था। बृहस्पतिवार की रात इसी के चलते उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था।

शुक्रवार सुबह वह घूमने के लिए घर से बाहर आया और बड़का गांव के पास सहारनपुर से दिल्ली जा रही 4546 जनता एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया। उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और उसे अपने साथ ले आये। यह मामला पुलिस तक नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें