बागपत। चंडीगढ़ में विदेशी नागारिक की बागपत एसटीएफ के नाम पर तलाश करने का मामला सामने आया है। छह अप्रैल को बागपत एसटीएफ के नाम पर विदेशी की तलाश की। वहां की पुलिस ने यहां पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि यहां से ऐसी कोई टीम चंडीगढ़ नहीं गई।
पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ के सेक्टर 34 और 39 में 6 अप्रैल को पुलिस वालों ने विदेशी नागरिक की तलाश की। वहां की पुलिस को पुलिस वालों ने खुद को बागपत एसटीएफ बताया। उन लोगों ने विदेशी नागरिक को किसी केस में फरार होना बताया। इतना ही नहीं उन लोगों ने क्राइम नंबर और अपना नाम और पता भी दर्ज कराया। वहां की पुलिस को विश्वास हो गया, इसके बाद चंडीगढ़ में घूमे।
इसका पता करने के लिए पुलिस अफसरों ने रविवार को पुलिस टीम और खुफिया तंत्र से जुड़े लोग बागपत भेजे। जानकारी करने पर पता चला यहां से वहां कोई नहीं गया। इससे अफसर ओर टेंशन में आ गए। आखिरकार विदेशी नागरिक की कौन तलाश कर रहा है। एसएसआई फिरोज अख्तर ने कहा बागपत की एसटीएफ बताकर चंडीगढ़ में विदेशी की तलाश की गई है।