फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति घायल

Mon, 10 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोल्हुई/फरेंदा। थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार में तेज रफ्तार बाइक पलट जाने से बाइक पर सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई और पति घायल हो गए। क्षेत्र के मैनहवां रसूलपुर के रहने वाले लतीफ रविवार की दोपहर अपनी 45 वर्षीय पत्नी अलीमुन को साथ लेकर बाइक से कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि जैसे ही बहदुरी चौराहे पर पहुंचे कि अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई। अलीमुन की मौके पर ही मौत हो गई और लतीफ को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से अलीमुन को घर ले जाया गया। जहां महिला को दफन किया गया।

चार पहिया वाहन की टक्कर से दो घायलः फरेंदा। मारूति कार की टक्कर से दो निरालानगर निवासी विक्रम व राहुल घायल हो गये। स्थानीय लोगो ने दोनो घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गये। जहां पर दोनो युवको का इलाज चल रहा था। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें