फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत एसटीएफ के नाम पर चंडीगढ़ में दबिश

Mon, 10 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चंडीगढ़ में विदेशी नागारिक की बागपत एसटीएफ के नाम पर तलाश करने का मामला सामने आया है। छह अप्रैल को बागपत एसटीएफ के नाम पर विदेशी की तलाश की। वहां की पुलिस ने यहां पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि यहां से ऐसी कोई टीम चंडीगढ़ नहीं गई। 
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक  चंडीगढ़ के सेक्टर 34 और 39 में 6 अप्रैल को पुलिस वालों ने विदेशी नागरिक की तलाश की। वहां की पुलिस को पुलिस वालों ने खुद को बागपत एसटीएफ बताया। उन लोगों ने विदेशी नागरिक को किसी केस में फरार होना बताया। इतना ही नहीं उन लोगों ने क्राइम नंबर और अपना नाम और पता भी दर्ज कराया। वहां की पुलिस को विश्वास हो गया, इसके बाद चंडीगढ़ में घूमे।

इसका पता करने के लिए पुलिस अफसरों ने रविवार को पुलिस टीम और खुफिया तंत्र से जुड़े लोग बागपत भेजे। जानकारी करने पर पता चला  यहां से वहां कोई नहीं गया। इससे अफसर ओर टेंशन में आ गए। आखिरकार विदेशी नागरिक की कौन तलाश कर रहा है। एसएसआई फिरोज अख्तर ने कहा बागपत की एसटीएफ बताकर चंडीगढ़ में विदेशी की तलाश की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें