फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे नहीं पकड़े तो महापंचायत

Sat, 06 Aug 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भड़ल में आर्यन की तेरहवीं पर हवन में आहुति देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोघट। भड़ल गांव में आर्यन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे क्षेत्रीय लोगों ने एलान किया यदि सोमवार सुबह तक केस का खुलासा नहीं हुआ तो इसी दिन महापंचायत होगी। पुलिस के पास अब केस के खुलासे के लिए शनिवार और रविवार का समय है। वक्ताओं ने कहा मासूम की हत्या से हर कोई गम में डूबा हुआ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भड़ल गांव में रविंद्र कुमार के आवास पर शोकसभा हुई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग पहुंचे। पुलिस की कार्यप्रणाली, केस के खुलासे और महापंचायत को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा आर्यन की मौत से पूरे क्षेत्र को गहरा दुख पहुंचा है।

क्षेत्र के लोग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हैं। गिरफ्तारी से लेकर सजा होने तक परिवार का साथ निभाने की बात कही। आर्यन के हत्यारों को पकड़ने के लिए डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने तीन दिन का समय लिया था।
विज्ञापन


समय समाप्त हो गया, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े जा सके। सीओ बड़ौत सीपी सिंह ने पंचायत में पहुंचकर पुलिस का पक्ष रखा। मौअज्जिज लोगों ने मंत्रणा कर पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार सुबह तक का समय दिया है।

रालोद के छपरौली विधायक वीरपाल राठी, टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी, पूर्व विधायक अजय कुमार, बसपा के जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, शशिकांत प्रेमी, विक्रम राणा, मास्टर सुरेश राणा, निश्चय राणा, कृष्णपाल राणा, देवेंद्र प्रधान, त्रिपाल प्रधान, देवेंद्र धनौरा, डॉ. महेंद्र कश्यप, पवन जाटव, डॉ. विनोद राणा, राज कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन विक्रम राणा ने किया। 

 पूछताछ करें, कोई निर्दोष न फंसे 

आर्यन मर्डर केस में पुलिस ने क्षेत्र के 50 से अधिक लोगों को हिरासत में ले रखा है। शोकसभा में मौजूद लोगों ने कहा पूछताछ में ग्रामीण पुलिस का पूरा सहयोग कर रहे हैं, लेकिन केस में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। रविंद्र के परिवार के लोगों ने भी कहा कि वह केवल सही खुलासा चाहते हैं। 

संदिग्धों से की जा रही है पूछताछ

पुलिस ने आर्यन हत्याकांड में दो दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भड़ल गांव से भी आधा दर्जन संदिग्ध लोग पुलिस हिरासत में है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया  हत्याकांड के खुलासे के लिए पूछताछ चल रही है। जिन-जिन लोगों पर शक है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 

युवकों को पहनाकर देखी शर्ट

  बागपत। मासूम आर्यन के गले से बरामद हुई शर्ट की जांच पुलिस ने की। बुढ़ाना के टेलर के यहां शर्ट सिलवाई गई थी। शर्ट जिस नाम से सिलवाई गई थी, उस नाम के युवकों को पुलिस ने बुलाकर शर्ट पहना-पहनाकर देखा। उधर, एक खिलाड़ी को भी यह शर्ट पहनाई गई, लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा।

तीन जिलों की पुलिस लगी

बागपत। आर्यन मर्डर केस के खुलासे के लिए बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर और मेरठ पुलिस की टीम जांच कर रही है। भड़ल गांव क्योंकि मुजफ्फरनगर की सीमा से सटा है। शंका है कि यहां के अपराधी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा मेरठ में रविंद्र का कारोबार है। तीनों जिलों की पुलिस जांच कर रही है।

 रालोद ने कहा, जल्द हो खुलासा

बागपत। रालोद की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसमें मासूम आर्यन की हत्या पर शोक प्रकट किया। इसमें जिलाध्यक्ष सुखबीर गठीना ने कहा प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। वारदात का शीघ्र खुलासा होना चाहिए। दो मिनट का मौन रख मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसमें डॉ. ओमबीर सिंह ढाका, कर्ण सिंह, सचिन शर्मा, संदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आर्यन को अर्पित किए श्रद्धासुमन

बागपत। भड़ल गांव में आर्यन की शोकसभा का आयोजन हुआ। इससे पहले मासूम की आत्मा की शांति के लिए हवन  हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुति दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें