फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं उसे नहीं मारता तो वह मुझे मार देता

Thu, 10 Sep 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकाना गांव में तीन दिन पूर्व हुए नितिन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि यदि मैं उसे न मारता तो वह मुझे मार देता।
विज्ञापन


सीओ सीपी सिंह ने बताया कि सात सितंबर को नितिन की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह गांव से बड़ौत आने के लिए मैजिक में सवार हो रहा था। इस मामले में मृतक के भाई ने ढिकाना निवासी कमल उर्फ सागर पुत्र हरबीर सिंह किो नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। सीओ ने बताया कि मुखबिर से थानाध्यक्ष रामजीलाल को सूचना मिली की हत्यारोपी कमल उर्फ सागर बिजरौल रोड टैंपो स्टैंड पर खड़ा है। इस सूचना पर एसआई चितवन सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे, तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


हत्यारोपी से पूछताछ के बाद सीओ ने बताया कि 15-20 दिन पूर्व नितिन का कमल से खड़ंजे को लेकर झगड़ा हो गया था। नितिन ने धमकी दी थी कि वह उसे मार देगा। उसने बताया कि यदि मैं नितिन को न मारता तो वह मेरी जान ले लेता।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए हत्यारोपी कमल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। सीओ ने हत्यारोपी को पकड़ने वाली टीम की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें