फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को करंट लगाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

Wed, 17 May 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवला जवाहरपुर गांव में दो बहनों को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की नियत से बिजली का करंट लगने की कोशिश करने के मामले में आरोपी पतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। 
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी दो बहन मंजू और संगीता की शादी मेवला जवाहरपुर के दो भाई रणवीर और धर्मवीर के साथ हुई। 12 मई को उनके पति ने उनकी खेत में पिटाई की। वहां से घर पर आने के  बाद मारपीट की।

पड़ोस के लोगों ने उनको बचाया था। 13 मई की शाम करीब चार बजे उनके पति और सास ने कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा डालकर डंडे से उनकी पिटाई की और बिजली का तार पकड़ाकर (लगाकर ) जान से मारने की कोशिश की थी। उनके शोर मचाने पर बच्चों ने कमरे की कुंडी खोली, वहां से भागकर जान बचाई थी। 
विज्ञापन


उनकी तहरीर पर आरोपी पति रणवीर, धर्मवीर और सास चंद्रा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी रणवीर और धर्मवीर को पकड़ लिया था। 
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा  आरोपी रणवीर और धर्मवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको जेल भेजा। केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें