मेवला जवाहरपुर गांव में दो बहनों को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की नियत से बिजली का करंट लगने की कोशिश करने के मामले में आरोपी पतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा।
गाजियाबाद निवासी दो बहन मंजू और संगीता की शादी मेवला जवाहरपुर के दो भाई रणवीर और धर्मवीर के साथ हुई। 12 मई को उनके पति ने उनकी खेत में पिटाई की। वहां से घर पर आने के बाद मारपीट की।
पड़ोस के लोगों ने उनको बचाया था। 13 मई की शाम करीब चार बजे उनके पति और सास ने कमरे में बंद कर मुंह में कपड़ा डालकर डंडे से उनकी पिटाई की और बिजली का तार पकड़ाकर (लगाकर ) जान से मारने की कोशिश की थी। उनके शोर मचाने पर बच्चों ने कमरे की कुंडी खोली, वहां से भागकर जान बचाई थी।
उनकी तहरीर पर आरोपी पति रणवीर, धर्मवीर और सास चंद्रा के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने आरोपी रणवीर और धर्मवीर को पकड़ लिया था।
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने कहा आरोपी रणवीर और धर्मवीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनको जेल भेजा। केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।