फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्पोरेशन बैंक से लाखों का सोना चोरी

Sat, 03 Feb 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बावली रोड स्थित कार्पोरेशन बैंक शाखा के लॉकर से दो पैकेट सोने के आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। तलाश के बावजूद आभूषण बरामद नहीं हुए। आंचलिक प्रबंधक ने बैंक के शाखा प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बैंक से सोना गायब होने का मामला सामने आया है। कार्पोरेशन बैंक मेरठ के आंचलिक प्रबंधक एसपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रिजर्व बैंक शाखा पर पिछले वर्ष 28 दिसंबर तक स्वर्ण आभूषणों के पैकेट रखे हुए थे।

बैंक शाखा के अधिकारियों को पता चला कि स्ट्रांग रूम के लॉकर में रखे स्वर्ण आभूषणों में से करीब 322 ग्राम और 291 ग्राम के दो पैकेट गायब हो गए हैं। पहले इन्हें तलाश किया गया, लेकिन पैकेट नहीं मिले। बैंक की चाबियां बैंक के शाखा प्रबंधक गौरव साहू, अधिकारी हेमंत कुमार, एकल खिड़की संचालक दीपक कुमार एवं सुमित श्रीवास्तव के पास रहती थी। 
विज्ञापन


आंचलिक कार्यालय मेरठ से विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा श्ुक्रवार को बड़ौत कोतवाली में तहरीर दी गई, जिस पर देर रात इन चारों कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि आंचलिक प्रबंधक एसपी सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें