फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से जुदा किया तो जान देने चली छात्रा

Tue, 06 Oct 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। प्रेम-प्रसंग का पता चलने पर परिजनों ने छात्रा की दूसरी जगह शादी तय कर दी। इससे खफा छात्रा जान देने के लिए घर से निकल गई। रेलवे स्टेशन पहुंची यह छात्रा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान देती, इससे पहले ही यात्रियों ने उसके इरादों को भांप लिया। छात्रा को पकड़ कर यात्रियों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे समझाकर घर ले गए।
विज्ञापन


नगर के एक कॉलेज मेें पढ़ने वाली छात्रा का उसी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा सोमवार को नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन (51909) के इंतजार में बैठ गई।

यात्रियों के अनुसार जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर आई छात्रा ने उसके आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। यात्रियों ने उसे किसी तरह बचाया। सूचना पर स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने इसकी सूचना जीआरपी व रेलवे पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील दत्त, संजीव नैन व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और छात्रा को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना परिजनों को दी। बाद में परिजन छात्रा को समझा-बुझाकर घर ले गए। जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के चलते छात्रा ने जान देने का प्रयास किया था। अब उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें