फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में किशोरी से गैंगरेप

Thu, 08 Feb 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तमंचे के बल पर 14 वर्षीय किशोरी को घर अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशोरी के परिजन उसे लेकर बुधवार को कोतवाली पहुंचे और दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। तभी उनके घर पर गांव के ही दो युवक आए और तमंचे के बल पर उसे अगवा कर गांव में ही सुनसान पड़े एक मकान में ले गए और दो घंटे तक उससे दुराचार किया।

शोर मचाने पर उसकी तमंचे की बट से पिटाई भी की। हवस मिटाने के बाद दोनों युवक उसे बदहवास हालत में यह धमकी देेकर चले गए कि यदि जुबान खोली तो जान से मार देंगे। उसकी मां मंगलवार की देर शाम घर पहुंची तो उसे सारी कहानी बताई। 
विज्ञापन


बुधवार को उसके परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया तहरीर ले ली गई है और किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें