फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर दीपक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, गंभीर

Sun, 13 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंघावली अहीर क्षेत्र के कमाला गांव में गैंगेस्टर दीपक को गली में दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई। तीन गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। गोली मारने का आरोप उसके दोस्त अनिल पर है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दीपक पर लूट के कई मुकदमे दर्ज है। गांव का युवक अनिल, दीपक का दोस्त है। शनिवार सुबह करीब दस बजे अनिल और दीपक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बाद में अनिल ने दीपक पर गोली चला दी। दीपक जान बचाकर गली में भागा तो अनिल ने पीछे भागते हुए उस पर गोलियां बरसाई। गोली लगने से दीपक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई।

पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। बताया गया कि उसको तीन गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि अनिल ने गैंगेस्टर दीपक को फोन करके घर से बुलाया था। उसके बाद अनिल ने दीपक को गोली मार दी। आशंका है कि दोनों ने नजदीक में किसी वारदात को अंजाम दिया है। घटना में प्राप्त हुए रकम के बटवारे को लेकर उनके बीच विवाद हुआ है। सही स्थिति दीपक के बयान से स्पष्ट होगी।

बचाओ-बचाओ चिल्लाता रहा दीपक
बागपत। बताया गया कि दीपक गली में दौड़ता हुआ बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था। उसने पड़ोस के एक युवक का तो नाम भी लिया। लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। गोलियां चलते ही वहां हड़कंप मच गया और लोगों ने घरों के दरवाजे तक बंद कर लिए। आरोपी ने दो गोली उसके भागते हुए भी मारी। अंत में आरोपी दीपक को मरा समझकर हथियार लहराता हुआ चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें