फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार किशोरों को बंधक बनाकर रखा

Fri, 25 Sep 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र के गांव तिलवाड़ा में चार किशोरों को बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस से शिकायत की सूचना पर आरोपी उन्हें बागपत कोतवाली के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बहराईच निवासी रवि ने बताया कि वह निरोजपुर गांव के एक व्यक्ति के पास ढाई साल से रह रहा है। उसके साथ गांव का ही विनोद रहता है। तीन माह पूर्व उस व्यक्ति ने उसे कहा कि उसे और लड़कों की आवश्यकता है। आरोपी व्यक्ति के कहने पर वह अपने गांव से प्रदीप यादव (15), सतीश यादव (18),उसके भाई सुरेश (15) और सुनील (16) को ले आया था।

आरोपी ने कहा था कि एक युवक के चार हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। उस व्यक्ति ने उनके चारों साथियों को तिलवाड़ा गांव में चार लोगों के पास छोड़ दिया। वहां पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन


रुपये मांगे तो मारपीट की गई। राजू का कहना है कि पता चलने पर उसने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी उनके साथियों को बृहस्पतिवार की शाम बागपत के पास छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि उनके पास दो युवक आए थे, लेकिन इस तरह की उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें