फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में मिली हरियाणा के प्रवेश की लाश

Sat, 23 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
शव मिलने के बाद सोनीपत के युवक का शव लेकर जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नहाते वक्त यमुना में डूबे सोनीपत के गांव जाजला के किशोर का शव 21 घंटे बाद निवाड़ा से बरामद हो गया। किशोर की मौत से परिजन बिलख पड़े। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के गांव जाजला निवासी प्रवेश (16) अपनी मौसी के बेटे सेबली गांव निवासी लब्बी (17) समेत आठ दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार शाम बागपत के निवाड़ा गांव में यमुना नदी में नहाने के लिए आए थे। करीब साढ़े छह बजे नहाते वक्त प्रवेश और लब्बी यमुना में डूब गए थे।

निवाड़ा के आरिफ नामक युवक ने किसी तरह लब्बी को बचा लिया था, लेकिन प्रवेश का पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार देर रात के अलावा शुक्रवार सुबह जाजला और निवाड़ा के ग्रामीण दोबारा से तलाश करने पहुंचे। करीब 21 घंटे की तलाश के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे निवाड़ा में पुल के पास शव बरामद हो गया। 
विज्ञापन


 हरियाणा से मंगाई गई नाव के जरिए किशोर की लाश बरामद हुई। एसओ बागपत मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम यहां दिनभर जमी रही। उधर, मृतक किशोर प्रवेश के ताऊ संजय कुमार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। गौरतलब है कियहां गड़ढों में फंसकर बच्चे मौत का शिकार हो रहे हैं।

यमुना किनारे ही अंतिम संस्कार
मृतक किशोर प्रवेश के ताऊ संजय कुमार ने बताया कि शव बरामद होने के बाद परिजनों ने तय किया कि जाजला गांव के सामने यमुना में ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हरियाणा के अधिकारी भी रहे मौजूद
जाजला गांव के प्रधान सुनील कुमार और उनके भाई जगदीश भी शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ निवाड़ा पहुंचे। प्रधान ने बताया कि हरियाणा की गढ़ चौकी पुलिस और तहसील कर्मी भी आए हैं। प्रशासन ने इंजन वाली बोट मंगाकर सर्च अभियान चलवाया।

अब क्या कार्रवाई करें?
प्रवेश की लाश बरामद होते ही उसके पिता और ताऊ दहाड़े मारकर रोने लगे। ताऊ का कहना था कि पोस्टमार्टम कराकर ही क्या होगा। किसके खिलाफ कार्रवाई करें। जो बच्चे नहाने आए थे वह सब हमारे ही परिवार के थे। बच्चों ने उन्हें पूरी कहानी बता दी है। यह बस वक्त की बात है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें