फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में आनर किलिंग, प्रेमी युगल के शव मिले

Sat, 23 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ताताहेड़ी गांव में प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में गंगोह क्षेत्र के गांव ताताहेड़ी से 14 दिन पूर्व फरार हुए दलित प्रेमी युगल के सड़े-गले शव शुक्रवार को उनके गांव के पास ही एक खेत में पड़े मिले हैं। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन


सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ एसपी देहात और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के शव के पास ही एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

पुलिस आनर किलिंग की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है। चार दिन पूर्व ही लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गांव निवासी एक महिला पास ही स्थित कामिल के खेत में घास काटने के लिए गई थी। वहां दुर्गंध आने पर उसने जवार के अंदर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।

हां एक युवक और युवती का सड़ा-गला शव पड़ा था। उसने बाहर आकर शोर मचा दिया, जिससे वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सचना पर सीओ जगदीश सिंह और कोतवाल यशपाल सिंह धामा मौके पर पहुंचे।

इसके बाद एसपी देहात जगदीश शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। दोनों के सिर में गोली फंसी हुई थी। कपड़ों के आधार पर दोनों मृतकों की पहचान 23 वर्षीय विजयपाल और 17 वर्षीय अंजना के रूप में हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था और 9 जुलाई को घर से फरार हो गए थे। 

पूर्व बसपा विधायक महिपाल माजरा भी गांव पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें