बगापत। राहुल खट्टा के गुर्गे जाहिद उर्फ लंबू गैग के पांच सदस्यों पर पुलिस ने आरोप पत्र तैयार कर दिया है। पुलिस जल्द ही उसको कोर्ट में दाखिल कर देगी।
केतीपुरा मोहल्ला निवासी कपड़ा व्यापारी अब्दुल हक के मकान में फरवरी माह में बदमाशों ने डाका डाला था। अपराधी मकान से नगदी, आभूषण समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान ले गए थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि जाहिद उर्फ लंबू ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली है।
पुलिस ने जाहिद के साथी निजामू पुत्र शौकत, फैजान पुत्र मोहम्मद उमर उर्फ उमरू,खान मोहम्मद उर्फ खान पुत्र मोमीन, शकील उर्फ टिकारू पुत्र कलुआ निवासी हर्रा (मेरठ) और खालिद पुत्र मजीद निवासी देशराज मोहल्ला बागपत को 24 मार्च को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था।
विवेचक एसआई बाजीलाल भास्कर का कहना है जल्द ही केस की चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल कर दिया जाएगा। उधर, आरोपी जाहिद उर्फ लंबू पुत्र नफीस निवासी समर गार्डर लिसाड़ी गेट मेरठ, रहीस उर्फ टोल पुत्र शराफत, सरफराज उर्फ बूटन पुत्र इरफान, गुलजार पुत्र फरमान, जावेद पुत्र बाबू, शानू पुत्र रहीस निवासीगण हर्रा, सत्तार पुत्र मून कुरैशी निवासी बरनावा, शाहिद पुत्र आकिल निवासी खिवाई (मेरठ) फरार चल रहे है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।