फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखों की चार दुकानें सील

Wed, 11 Oct 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
दत्तनगर में पटाखों के बारे में जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में दीपावली पर पटाखों की बिक्री पर रोक के आदेश के बाद प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने दत्तनगर, अमीनगर सराय, बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी में छापेमारी की। टीम ने मंगलवार को गांव दत्तनगर में तीन, गांव सैदपुर में एक दुकान को सील किया ।  
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली और एनसीआर में 31 अक्तूबर तक पटाखों की बिक्री पर रोक लगा दी है। एक  नवंबर से ही यह बिक्री शुरू हो सकेगी। अमर उजाला ने बच्चों से पटाखों का निर्माण कराने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया ।

मंगलवार को एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, तहसीलदार राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम दत्तनगर गांव में पहुंची। एसडीएम ने बताया यहां तीन दुकानें सील की गई। दुकानों के बाहर रखे पटाखों को अंदर रखवा कर दुकानें सील कर दी।
विज्ञापन


पटाखों के निर्माण और बिक्री नहीं करने के आदेश ग्रामीणों को दिए हैं। छापेमारी के दौरान यहां भीड़ जमा हो गई। दत्तनगर के बाद अमीनगर सराय में कई जगह छापेमारी अभियान चलाया। अग्रवाल मंडी टटीरी और बागपत में भी दुकानें चेक की गई, लेकिन यहां बिक्री होते नहीं मिली। सैदपुर गांव में भी एक दुकान को सील किया। 

विक्रेताओं ने कहा करेंगे आदेश का पालन 
एसडीएम ने कहा कि दत्तनगर समेत अन्य स्थानों पर पटाखा विक्रेताओं ने भरोसा दिलाया है कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। अगले आदेश तक पटाखों की बिक्री नहीं की जाएगी। दत्तनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दुकानें बंद हैं।

बैनर टांग दिए गए हैं, जिन पर लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह दुकानें बंद हैं। बड़ौत में भी चेकिंग हुई। ग्राम प्रधान के पति संजय गिरि का कहना है कि ग्रामीणों ने आदेश मानने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें