फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत तीन पर एफआईआर

Sun, 08 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में प्रमोद गांगनौली के साथी आदित्य उर्फ चट्टान की हत्या के मामले में फरार चल रहे छपरौली ब्लाक प्रमुख बीरमती के बेटे परमवीर तुगाना और 50 हजार के इनामी अजित उर्फ हप्पू समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दोघट थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। तीनों पर कोर्ट के आदेश की अहेवलना करने के आरोप है। अब पुलिस तीनों के मकान की कुर्की करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


शामली के एलम निवासी आदित्य उर्फ चट्टान की 22 अप्रैल को गांगनौली के जंगल में शव पड़ा मिला था। उसे कई गोली मारी गई थी। दोघट थाने में इस मामले में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की जांच में आया था कि प्रमोद गांगनौली ने ही अपने साथी परमवीर तुगाना, अजित उर्फ हप्पू बावली, सुदेश उर्फ गंजा कुटबा के साथ मिलकर आदित्य की हत्या की  है।

पुलिस तभी से ही उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। आरोपी प्रमोद गांगनौली की हत्या हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे है। दोघट थाना प्रभारी लोकेश शर्मा का कहना है कि फरार चल रहे तीनों आरोपियों के मकान पर कोर्ट के आदेश पर कुर्की पूर्व चोटिस चस्पा हो चुके हैं।
विज्ञापन


उसके बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर आरोपियों के खिलाफ कोर्ट की अवहेलना करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के मकान की कुर्की करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें