बालैनी । क्षेत्र के मवी कलां गांव के निकट स्थित एक भट्ठे पर चिट्ठी डालकर युवक को जान से मारने और उसकी पत्नी के अपहरण की धमकी देने के मामले में बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। जिस नाम से खत आया है पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
मवी कलां निवासी युवक सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह एक भट्ठे पर कार्य करता है। 31 मार्च को भट्ठा मुनीम के दफ्तर में एक चिट्ठी पड़ी थी। इसमें लिखा या तो हमारी बेटी को वापस दे दो, वरना पांच अप्रैल के बाद उसको जान से देंगे और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया जाएगा।
चिट्ठी में मोदीनगर क्षेत्र के सिकरी कलां के यूसुफ का नाम लिखा है और एक फोन नंबर भी अंकित है। सुभाष ने कहा उनके पास कोई लड़की नहीं है। उसको बेवजह परेशान किया जा रहा है। इससे वह भयभीत है। दहशत के चलते काम पर जाना भी बंद हो गया है।