फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लोगों के खिलाफ अवैध निर्माण का अभियोजन दर्ज 

Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अवैध निर्माण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। अवैध निर्माण करने वालों पर विकास प्राधिकरण ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 24 लोगों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में अभियोजन दर्ज कराया। इसमें 14 मकान, दुकान और नौ कॉलोनी और एक कॉलेज शामिल हैं। 
विज्ञापन


बागपत के तीनों तहसील क्षेत्रों में अवैध निर्माण और कॉलोनी की भरमार हो रही है। कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर इमारतों का निर्माण कर रहे हैं। विकास प्राधिकरण से कॉलोनियों को पास नहीं कराया जा रहा और निर्माण के दौरान नक्शों जमा नहीं किए हैं। इसे देख तीनों तहसील क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाकर 24 अवैध निर्माण और कॉलोनी बनाने वालों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अभियोजन दर्ज किया है। इसमें 14 मकान, दुकान, कॉलेज और नौ कालोनियां शामिल हैं। इसके अलावा सैकड़ों अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ जल्द अभियान चलेगा। जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्तीकरण किया जाएगा। विकास प्राधिकरण के सचिव दर्शन सिंह निगम ने बताया डीएम के निर्देश पर कॉलोनियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में अभियोजन दर्ज किया है। इसके बाद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा सवा सौ निर्माणों के खिलाफ भी जल्द अभियान चलेगा। 

अवैध निर्माण घोषित
प्राधिकरण के सचिव के मुताबिक वीरेंद्र सिंह का मकान, ज्ञानेंद्र धामा का मकान, यादराम धामा की कॉलोनी, राकेश का मकान, सलीम का मकान, डॉ. पुरुषोत्तम की कॉलोनी, राजीव, राजेंद्र की कॉलोनी, ओमप्रकाश का मकान, सतवीर की कॉलोनी, जयवीर का मकान, प्रमोद की कॉलोनी, महिपाल की कॉलोनी, ब्रहम सिंह की कॉलोनी, कृष्णपाल की कॉलोनी, राकेश जैन का लख्मी चंद पटवारी कॉलेज, कांति देवी का मकान, महेंद्र सिंह की कॉलोनी, नरेंद्र की कॉलोनी, प्रताप की दुकान, जयप्रकाश की दुकान, राजेश कुमार का दुकान, पिंटू राणा मकान, अशोक कुमार की दुकान, हरपाल पीतम धामा की दुकान शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें